कोरोना वायरस पूरे देश और दुनिया में फैल रहा है। भारत के अधिकतर राज्य और क्षेत्र कोरोना की चपेट में आगए हैं। लेकिन भारत में गोवा एक ऐसा राज्य है, जहां कोरोना के मरीजों की संख्या बहुत कम पाई गई है। गोवा में कुल 7 सात लोग कोरोना से संक्रमित पाए गाए हैं। भारत में 20 हजार से भी ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हैं, औऱ 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
विस्तार से हिंदी में करेंट अफेयर्स का अध्ययन करें और अपनी तैयारी को अगले स्तर पर ले जायें। गोवा में जो 7 मामले मिले थे वो अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इनमें से 6 मरीज पहले ही ठीक हो चुके थे, और अब सातवें मरीज की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ट्वीट कर दी। गोवा में 3 अप्रैल के बाद से कोई नए केस नहीं आए। गोवा भी अब ग्रीन जोन राज्य में शामिल हो गया। 18 मार्च को गोवा में कोरोना का पहला मामला सामने आया था। दुबई से लौटे कर आए एक नेता को सबसे पहले कोरोना वायरस हुआ था। लेकिन अब सारे मरीजों की स्थिति बेहतर हो चुकी है। उसके बाद कोई नया मामला सामने नहीं आया। 20 अप्रैल को ग्रीन जोन राज्य में शामिल होने वाला गोवा पहला राज्य है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय राज्य के दक्षिण गोवा जिले को पहले ही ग्रीन जोन घोषित कर दिया था। गोवा के कई क्षेत्रों में जहां कोविड-19 नहीं फैला वहां लोगों को छूट दी जा सकती है।
0 Comments
हर साल 22 अप्रैल पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार 1970 को मनाया गया था। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। पृथ्वी दिवस और अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस दोनों अलग-अलग दिन मनाए जाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस 21 मार्च को मनाया जाता है। 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस साल 2020 में पृथ्वी दिवस के 50 साल पूरे हो जाएंगे। पृथ्वी दिवस की स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप में की गई थी।
विस्तार से हिंदी में करेंट अफेयर्स का अध्ययन करें और अपनी तैयारी को अगले स्तर पर ले जायें। मुख्य विशेषताएं
लॉकडाउन 2.0 के दौरान ई-कॉमर्स कम्पनियों द्वारा अनावश्यक वस्तुओं की अपूर्ती पर सरकार ने रोक लगा दी है। कुछ दिन पहले ही सरकार ने कंपनियों को मोबाइल, रेफ्रिजरेटर और कपड़े जैसी अनावश्यक वस्तुओं को मंजूरी दी थी। लेकिन अब सरकार ने इन वस्तुओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
केंद्रीय गृह सचिव ने ई-कंपनियों के सामानों की ढुलाई से गैर अनावश्यक वस्तुओं को हटा दिया है। पहले सरकार ने 20 अप्रैल से अनावश्यक वस्तुओं को जारी करने का आदेश दिया था। लेकिन बाद में उन्होंने कोरोना वायरसकी स्थिति देखते हुए इस पर रोक लगा दी। विस्तार से हिंदी में करेंट अफेयर्स का अध्ययन करें और अपनी तैयारी को अगले स्तर पर ले जायें। ई-कॉमर्स कंपनियों को खाद्य, उत्पाद, दवाइयां और चिकित्सा उपकरण जैसी आवश्यक वस्तुओं को बेचने की अनुमति दी थी। साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए भी कहा था। जिसके बाद कंपनियों ने ऑनलाइन आर्डर लेने शुरू कर दिए थे। गृह सचिव ने बाद में स्पष्टता पूर्वक मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर गैर-जरूरी चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया। सरकार ने 20 अप्रैल से सभी ट्रकों और ढुलाई वाहनों के परिचालन की अनुमति भी दी है। इसके लिए ट्रक ड्राइवर के पास वैध लाइसेंस होना चाहिए। एक ट्रक को दो ड्राइवर और एक हेल्पर की अनुमति दी गई है। आईएमएफ ने 2020 में भारत के लिए जीडीपी की वृद्धि दर 1.9 प्रतिशत होने का अनुमान लगाया है। 1930 की महामंदी के बाद से वैश्विक अर्थव्यवस्था की हालत बहुत खराब हो गई थी। क्योंकि दुनिया भर में सभी आर्थिक गतिविधियां ठप हो चुकि हैं। 1991 में उदारीकरण के बाद से भारत अपने खराब विकास प्रदर्शन को दर्ज करने की संभावना है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने विश्व अर्थव्यवसस्था रिपोर्ट के अपने नवीनतम संस्करण में भारत को दुनिया की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था के रूप में बताया है। चीन के लिए आईएमएफ ने 1.2 प्रतिशत की विकास दर का अनुमान लगाया है। 2020 में वैश्विक विकास को घटाकर 3 फीसदी कर दिया जाएगा। आईएमएफ चीफ इकोनॉमिस्ट के मुताबिक कोविड-19 महामारी सभी क्षेत्रों में गंभीर रूप से विकास दर को प्रभावित करेगी। ग्रेट डिप्रेशन दुनिया भर में सबसे खराब आर्थिक मंदी थी जो 10 साल तक चली थी। आईएमएफ ने कई क्षेत्रों कि अर्थव्यवस्थाएं मामूली दरों पर बढ़ने का अनुमान लगाया था। जिसमें भारत 1.9 और इंडोनेशिया 0.5 प्रतिशत के रूप में शामिल है।
विस्तार से हिंदी में करेंट अफेयर्स का अध्ययन करें और अपनी तैयारी को अगले स्तर पर ले जायें। क्या है आईएमएफ? अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, जो देशों की वैश्विक आर्थिक स्थिति पर नजर रखती है। साथ ही अपने सदस्य देशों को आर्थिक और तकनीकी सहायता भी प्रदान करती है। यह संगठन अंतर्राष्ट्रीय विनिमय दरों को स्थिर रखने के साथ-साथ विकास को सहायता करता है। आईएमएफ का मुख्यालय वॉशिंगटन डीसी, संयुक्त राज्य में है। 1944 में आईएमएफ की स्थापना की गई थी। 25 दिसंबर 1985 को 29 देशों के समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद आईएमएफ की स्थापना की गई थी। दुनिया भर में फैल रहे कोरोना वायरस महामारी की वजह से भारत में प्रधानमंत्री मोदी ने 22 मार्च को 21 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी। लेकिन तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के चलते पीएम ने लॉकडाउन की अवधि को 19 दिन के लिए बढ़ा दिया है। अब भारत में 3 मई तक लॉकडाउन रहेगा। राज्य सरकारों ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन केंद्र सरकार ने 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। 3 मई तक लॉकडाउन इसलिए किया गया है , क्योंकि 1 से 3 मई तक छुट्टियां हैं।1 मई को पब्लिक छुट्टी है और 2 मई को मजदूर दिवस का अवकाश है।
पीएम ने लॉकडाउन पार्ट-2 की घोषणा 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे की थी। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण लगातार बढ़ते जा रहे है। भारत में 24 घंटे में 1211 मामले बढ़ कर हो गए हैं। इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 395 पहुंच गया है। सरकार के अनुसार 20 अप्रैल से जिन जगहों से कोरोना वायरस के मामले नहीं मिले वहां कुछ चीजों की राहत दी जा सकती है। यहाँ करंट अफेयर्स हिंदी में विस्तार से पढ़ें और अपनी तैयारी को और मज़बूत करें। देश में फैल रहे कोरोना वायरस की वजह सरकार ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था। लॉकडाउन के दौरान लाइफ लाइन उडान योजना के तहत लगभग 248 टन माल की ढुलाई की है। 167 उड़ानों के माध्यम से सरकारी और निजी क्षेत्र में 50 हजार किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ती की गई है। लॉकडाउन में सरकार देश भर में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) और अन्य के कंसानमेंट सहित और भी कई अन्य उपकरण और दवाओं की अपूर्ती की जा रही है।
एयर इंडिया, वायुसेना, पवन हंस, इंडिगो और ब्ल्यू डार्ट जैसी सरकारी उड़ानों के जरिए कई क्षेत्रों में आवश्यक सामान भिजवाया जा रहा है। लोग उड्डयन मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और डाक विभाग के सामान की डिलिवरी के लिए समन्वय बनाया है। लाइफ लाइन उड़ानों ने 6 अप्रैल 2020 को कई पूर्वोत्तर क्षेत्रों और मध्य, पूर्वी राज्यों में आईसीएमआर की किटों और अन्य आवश्यक माल या कार्गों की ढुलाई की गई है। लाइफलाइन 1 आईएएफ के जरिए दिल्ली, राची, पटना और रेड क्रॉस सहित असम की खेप और पटना के लिए आईसीएमआर की कीटों की खेप पहुंचाई हैं। यहाँ हिन्दी में करंट अफेयर्स विस्तार से पढ़ें और सामान्य ज्ञान में बेहतर अंक प्राप्त करें। विधेयक की सभी प्रस्तावों की चर्चा संसद में होती है। जब किसी विधेयक को संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किया जाता है और राष्ट्रपति द्वारा अनुमोदित किया जाता है, तो यह अधिनियम के रूप में सामने आता है। अध्यक्ष यह निर्णय लेता है कि कोई विधेयक एक साधारण विधेयक है या धन विधेयक है। एक साधारण विधेयक एक ऐसा विधेयक होता है जिसे संसद के किसी भी दो सदनों में चर्चा के लिए किसी मंत्री या निजी सदस्य द्वारा प्रस्तुत किया जा सकता है।
मुख्य विशेषताएं
धन विधेयक और साधारण विधेयक में अंतर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ जायें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अप्रैल को लोगों से आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की अपील की है। कोरोना वायरस से बचाव का यह बहुत अच्छा उपाय है। ऐप वायरस के फैलने पर नजर रखता है और आसपास कोई पीड़ित हो तो ऐप के जरिए उसकी सूचना दे सकता है। इसमें विभिन्न राज्यों की हेल्पडेस्क की सूची भी है। इस महामारी से बचने का यह उचित तरीका है और आरोग्य सेतु एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्य विशेषताएं आरोग्य सेतु ऐप लॉन्च होने के कुछ दिन बाद इसको 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया, और जरूरत पड़ने पर लोग इसका उपयोग भी कर रहे हैं। भाजपा के 40वें स्थापना दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी कार्यकर्ताओं से ऐप को डाउनलोड करने की अपील की थी। आसपास के 40 लोगों से तुरंत ऐप डाउनलोड भी करवाए थे, और सभी दी गई जानकारियों को पढ़ने को भी कहा। आरोग्य सेतु ऐप ब्लूटूथ और जीपीएस से चलता है। यह लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार, जोखिम और बचाव एंव उपचार की लोगों को सही जानकारी मिलेगी। ऐप आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के जरिए यूजर्स को संक्रमण की जानकारी देता है औरसाथ ही सावधानी बरतने की जानकारी भी देता है। ऐप हिंदी, अंग्रेजी और 11 अन्य भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इसको डाउनलोड करने के लिए अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना पड़ता है। यूजर्स को रजिस्टर करते वक्त अपना नाम, उम्र, पेशा और पिछले एक महीने की विदेश यात्रा की जानकारी भी देनी पड़ती है। विस्तार से हिंदी में करेंट अफेयर्स का अध्ययन करें और अपनी तैयारी को अगले स्तर पर ले जायें। दुनिया भर में फैल रहे कोरोना वायरस को देखते हुए पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की थी। जिसमें उन्होंने 21 दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया था। लॉकडाउन के बाद सरकार ने कई नीतियां बनाई। लोगों को सारी सुविधाएं देने के लिए भी कई योजनाएं बनाई है।
गृह मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश दिया है कि वे उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कहा है कि वे जमाखोरी, काला बाजारी और मुनाफाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। गृह सचिव ने राज्यों से कहा है कि वे आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के जरिये खाद्यान, दवा और चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति सुनिश्चित करें। श्री भल्ला ने राज्यों से यह भी कहा है कि वे भंडारण तथा कीमतों की सीमा तय करने, उत्पादन बढ़ाने, व्यापारियों के खातों की जांच करने जैसे उपायों से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों का पालन न करने वाले व्यापारियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। उन्हें आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सात साल की सज़ा दी जा सकती है। विस्तार से हिंदी में करेंट अफेयर्स का अध्ययन करें और अपनी तैयारी को अगले स्तर पर ले जायें। भारत-चीन दोनों विश्व के दो बड़े विकासशील देश माने जाते हैं। दोनों देशों के बीच लंबी रेखा है। दोनों दशों में सांस्कृतिक व आर्थिक संबंध हैं। चीन के लोगों ने बौद्ध धर्म की शिक्षा ग्रहण करने के लिए भारत के विश्वविद्यालयों को चुना था। कोरोना वायरस की वजह से भारत और चीन के राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वी वर्षगांठ का जश्न बुधवार को होना था, जो कोरोना की वजह से स्थगित कर दिया गया है। चीन के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद भारत और चीन के संबंध बहुत मजबूत होंगे। 1 अप्रैल 1950 को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाला भारत, एशिया का पहला गैर-कम्युनिस्ट देश बना था।
दोनों देशों ने अपने राजकीय संबंधों की स्थापना की 70 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए सांस्कृतिक, धार्मिक और व्यापार संवर्धन गतिविधियों के अन्य 70 महत्वाकांक्षी कार्यक्रम करने की योजना बनाई थी। कोरोना वायरस चीन के वुहान से निकला था, जो पूरी दुनिया में फैल गया। जिसकी वजह से भारत में 21 दिन का देशव्यापी लॉकडाउन किया गया। मुख्य विशेषताएं भारत और चीन का व्यापार 2019 में 90.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। भारत ने चीन पर भारतीय दवाइयां और आईटी कंपनियों के लिए अपने बाजार खोलने का दबाव, 57 बिलियन अमेरिकी डालर के व्यापार को घाटे को कम करने के लिए बनाया था। भारत के प्रधानमंत्री और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 11 अक्टूबर 209 को दूसरे अनौपचारिकशिखर सम्मेलन के दौरान इस वर्षगांठ के लिए सहमति व्यक्त की थी। इन गतिविधियों से दोनों देशों के संबंधों और भी अच्छे होते हैं। साथ ही आदान-प्रदान में भी गहराई आएगी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शी जिनपिंग को पत्र लिख कर चीन के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही यह भी कहा दोनों देशों के संबंधों में प्रगति हो। |