प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अप्रैल को लोगों से आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की अपील की है। कोरोना वायरस से बचाव का यह बहुत अच्छा उपाय है। ऐप वायरस के फैलने पर नजर रखता है और आसपास कोई पीड़ित हो तो ऐप के जरिए उसकी सूचना दे सकता है। इसमें विभिन्न राज्यों की हेल्पडेस्क की सूची भी है। इस महामारी से बचने का यह उचित तरीका है और आरोग्य सेतु एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्य विशेषताएं आरोग्य सेतु ऐप लॉन्च होने के कुछ दिन बाद इसको 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया, और जरूरत पड़ने पर लोग इसका उपयोग भी कर रहे हैं। भाजपा के 40वें स्थापना दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी कार्यकर्ताओं से ऐप को डाउनलोड करने की अपील की थी। आसपास के 40 लोगों से तुरंत ऐप डाउनलोड भी करवाए थे, और सभी दी गई जानकारियों को पढ़ने को भी कहा। आरोग्य सेतु ऐप ब्लूटूथ और जीपीएस से चलता है। यह लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार, जोखिम और बचाव एंव उपचार की लोगों को सही जानकारी मिलेगी। ऐप आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के जरिए यूजर्स को संक्रमण की जानकारी देता है औरसाथ ही सावधानी बरतने की जानकारी भी देता है। ऐप हिंदी, अंग्रेजी और 11 अन्य भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इसको डाउनलोड करने के लिए अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना पड़ता है। यूजर्स को रजिस्टर करते वक्त अपना नाम, उम्र, पेशा और पिछले एक महीने की विदेश यात्रा की जानकारी भी देनी पड़ती है। विस्तार से हिंदी में करेंट अफेयर्स का अध्ययन करें और अपनी तैयारी को अगले स्तर पर ले जायें।
0 Comments
Leave a Reply. |