27 मार्च 2020 को उत्तर मैसेडोनिया को नाटो सैन्य गठबंधन का 30 वां सदस्य बनाया गया। उत्तरी मैसेडेनिया नाटो परिवार का सदस्य बन गया है। उत्तर मैसेडेनिया का झंडा ब्रसेल्स में नाटो मुख्यालय के अन्य 29 सदस्य देशों के साथ दो अन्य आदेशों के साथ लिया उठाया गया। नाटो और यूरोपीय संघ में शामिल होना उनके नेताओं के लिए प्राथमिकता रही है। पड़ोसी देश ग्रीस के साथ चल रहे दो दशकों के विवाद पर भी रोक लगाई गई। उत्तर मैसेडोनिया पहले मैसिडोनिया के रूप में जाने जाते थे। यह नाम ग्रीक प्रांत के साथ साझा करता है। 2017 में एथेंस के साथ हुए एक समझौते में देश ने अपना नाम बदल दिया और ग्रीस ने अपने नाटो और यूरोपीय संघ की सदस्यता पर आपत्तियों को छोड़ने पर सहमति व्यक्त की। क्या है नाटो? यह परिवार 30 देशों का परिवार है जिसमें 1 बिलियन लोग हैं। आज के समय में नाटो कई मिशनों का अनुसरण कर रहा है। अफगानिस्तान में सुरक्षा सहायता, कोसोवो में शांति स्थापना, भूमध्यसागरीय में समुद्री सुरक्षा गश्त, इराकी सुरक्षा बलों का प्रशिक्षण, सोमालिया में अफ्रीकी संघ की सेनाओं का समर्थन और पूर्वी यूरोप के लिए आसमान को चमकाने का काम करता है।
0 Comments
कोरोना वायरस महामारी को लेकर प्रधानमंत्री ने 28 मार्च 2020 को नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति में निधि बनाई है। ऐसे में सरकार ने लोगों से समर्थन करने की अपील है। लोगों से दान मिलने के बाद प्रधानमंत्री ने शनिवार को आपातकालीन निधि में फंड का गठन किया गया है। कोष का प्रयोग कोरोना वायरस से रोकथाम, राहत प्रयासों और भविष्य में ऐसी ही महामारी जैसी स्थितियों के लिए किया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में प्रधानमंत्री को चुना गया है, और सदस्यों में रक्षा, गृह और वित्त मंत्री शामिल होंगे।
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि नए गठित प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति में राहत के लिए दान के माध्यम से कंपनियां अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व को पूरा कर सकती हैं।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को सोशल मीडिया पर कहा है कि एमसीए ने अधिसूचित किया है सीएसआर फंड पीएम केयर्स फंड को दान कर सकते हैं। मुख्य विशेषताएं
क्या है पद्म पुरस्कार?
पद्म पुरस्कार को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में एक माना जाता है। यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में सफलता मिलने पर दिया जाता है। पद्म पुरस्कारोंमें पद्म विभूषण,भारत रत्न के बाद दूसरा बड़ा सम्मानित पुरस्कार माना जाता है। इसकी शुरूआत 2 जनवरी, 1954 को प्रकाशित अधिसूचना द्वारा की गई थी। भारत रत्न के साथ पद्म पुरस्कारको भी 1977 में बंद कर दिया गया था और 1980 में फिर से इसकी शुरूआत की गई थी। इस पुरस्कार की समितिका गठन प्रधानमंत्री द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है। क्यों दिया जाता है पद्म पुरस्कार? पद्म पुरस्कार विशिष्ट कार्य करने पर दिया जाता है। कला, समाज सेवा, लोक-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार, खेल-कूद, सिविल और भी कई अन्य क्षेत्रों में सफलता प्रात्प करने पर पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। पद्म पुरस्कार गणतंत्र दिवस के मौके पर घोषितकिए जाते हैंऔरराष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्वारा दिए जाते है। पद्म पुरस्कारर के 3 प्रकार होते हैं-
पद्म पुरस्कार 2020विजेताओं की सूची पद्म विभूषण
कोरोना वायरस के बीच सरकार ने आम आदमी के लिए बड़ा ऐलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कटौती की है।इसके साथ छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दर पर बड़ी कटौती की गई है। केंद्र सरकार ने पब्लिक प्राइवेट फंड (पीपीएफ), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) और सुकन्या योजना जैसी छोटी सेविंग स्कीम की ब्याज दरों को घटा दिया है। इनकी दरों पर 0.80 से 1.40 फीसदी तक की कटौती की गई है। इन दरों को 2020-21 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून)के लिए लागू किया गया है।
मुख्य विशेषताएं
कोरोना वायरस दिन पर दिन फैल रहा है, जिसकी वजह से सेट्रंल गर्वनमेंट ने 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा की है। सरकार के इस ऐलान के बाद भारत के महापंजीयक रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया ने 2021 की जनगणना के पहले चरण और उसके साथ एनपीआर को अपग्रेड करने की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। यह पूरी प्रक्रिया एक अप्रैल 2021 से 30 सितंबर तक पूरी की जानी थी, लेकिन अभी इस प्रकिया को स्थगित कर दिया गया है।
कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप की वजह से केंद्र के साथ-साथ कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इन सब मुद्दों को मद्देनजर रखते हुए2021 की जनगणना का पहला चरण और एनपीआर का अद्यतन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। गृहमंत्राल के अनुसार जनगणना और एनपीआऱ को अपडेट करने की तैयारियां चरम पर हैं, और 1 अप्रैल से काम शुरू होगा। एनपीआर का केरल, पश्चिम बंगाल, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ औरभी कई राज्यों ने इसका पुरजोर विरोध किया है। क्या है एनपीआर और जनगणना? एनपीआर एनपीआर भारत में रहने वाले निवासियों का एक रजिस्टर है। एनपीआर को ग्राम पंचायत, तहसील, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया जाता है। नागरिकता कानून, 1955 और सिजिनशिप रूल्स, 2003 के प्रावधानों के यह तहत एनपीआर को तैयार किया जाता है। एनपीआर एक सामान्य निवासी और व्यक्ति को परिभाषित करता है। जो कि पिछले 6 महीने या उससे भी ज्यादा समय से भारत में निवासकर रहे हैं या छह महीने से ज्यादा निवास करने के इच्छुकहैं। एनपीआर क़ानूनी रूप से भारत के नागरिक को रजिस्टर करने और एक राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने की कोशिश करता है। एनपीआर में अंतिम निवास स्थान, पासपोर्ट नंबर, आधार आइडी, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर, वोटर आइडी कार्ड और मोबाइल नंबर जैसे आंकड़े शामिल किये जाते हैं। पूरी दुनिया कोरोना वायरस के प्रकोप से निकली भी नहीं थी और चीन से एक नए वायरस ने दस्तक दी। इस वायरस की वजह से चीन में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के मुताबिक यह वायरस चूहों से फैलता है। इस वायरस से संक्रमित होने पर हंतावायरस प्लूमनरी सिंड्रोम (एचपीएस) दिखाई देता है। इसकी वजह से मरीज को रेनल सिंड्रोम के साथ हेमोरेजिक फीवर भी हो सकता है। इसके अलावा यह वायरस थूक और पेशाब के जरिए भी फैलता है। जनवरी 2019 में हंता वायरस की वजह से पेटागोनिया में 9 लोगों की मौत हुई थी। हंता वायरस के लक्षण
हंता वायरस से बचाव अभी तक हंता वायरस के संक्रमण का कोई इलाज नहीं मिला है। इसके टीके की पुष्टी नहीं हो पाई है।इसलिए डॉक्टरों ने चूहों को आसपास न आने देने की सलाह दी है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत के दौरान रोगियों की मदद करने के लिए उन्हें इंटुबैट किया जाता है और ऑक्सीजन थेरेपी दी जाती है। |