आईएमएफ ने 2020 में भारत के लिए जीडीपी की वृद्धि दर 1.9 प्रतिशत होने का अनुमान लगाया है। 1930 की महामंदी के बाद से वैश्विक अर्थव्यवस्था की हालत बहुत खराब हो गई थी। क्योंकि दुनिया भर में सभी आर्थिक गतिविधियां ठप हो चुकि हैं। 1991 में उदारीकरण के बाद से भारत अपने खराब विकास प्रदर्शन को दर्ज करने की संभावना है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने विश्व अर्थव्यवसस्था रिपोर्ट के अपने नवीनतम संस्करण में भारत को दुनिया की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था के रूप में बताया है। चीन के लिए आईएमएफ ने 1.2 प्रतिशत की विकास दर का अनुमान लगाया है। 2020 में वैश्विक विकास को घटाकर 3 फीसदी कर दिया जाएगा। आईएमएफ चीफ इकोनॉमिस्ट के मुताबिक कोविड-19 महामारी सभी क्षेत्रों में गंभीर रूप से विकास दर को प्रभावित करेगी। ग्रेट डिप्रेशन दुनिया भर में सबसे खराब आर्थिक मंदी थी जो 10 साल तक चली थी। आईएमएफ ने कई क्षेत्रों कि अर्थव्यवस्थाएं मामूली दरों पर बढ़ने का अनुमान लगाया था। जिसमें भारत 1.9 और इंडोनेशिया 0.5 प्रतिशत के रूप में शामिल है।
विस्तार से हिंदी में करेंट अफेयर्स का अध्ययन करें और अपनी तैयारी को अगले स्तर पर ले जायें। क्या है आईएमएफ? अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, जो देशों की वैश्विक आर्थिक स्थिति पर नजर रखती है। साथ ही अपने सदस्य देशों को आर्थिक और तकनीकी सहायता भी प्रदान करती है। यह संगठन अंतर्राष्ट्रीय विनिमय दरों को स्थिर रखने के साथ-साथ विकास को सहायता करता है। आईएमएफ का मुख्यालय वॉशिंगटन डीसी, संयुक्त राज्य में है। 1944 में आईएमएफ की स्थापना की गई थी। 25 दिसंबर 1985 को 29 देशों के समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद आईएमएफ की स्थापना की गई थी।
0 Comments
Leave a Reply. |